फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 20 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सोमवार को किसान महापंचायत के बैनर तले सोमवार को नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने किसानों ने धरना प्रदर्शन किया । यह विरोध प्रदर्शन नीमकाथाना से होकर गुजरने वाले ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में था ।
विरोध प्रदर्शन के बाद नीमकाथानाअतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में यही मांग की गई कि यह प्रोजेक्ट को तत्काल रद्द किया जाए ।
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने किसानों के लिए पानी लाने की नही सोची लेकिन कोर्पोरेट के लिए किसानों की जमीन छिनने का कार्य कर रही है ।
जाट ने बताया कि भूमि अधिग्रहण को लेकर जब जनसुनवाई चलेगी तो उसका विरोध होगा । उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसानों ने तय किया है कि ग्रीन फिल्ड एक्स्प्रेसवे के लिए जमीन नही देंगे, जान दे देंगे ।
उन्होंने बताया कि जब केंद्र सरकार ने कानून बना रखा है कि सिंचित भूमि औ दो फसल वाली भूमि को अधिग्रहण नही किया जा सकता है । उसके बावजूद प्रदेश सरकार मनमानी कर रही है । हम तो कानून के अनुसार ही चल रहे है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment