अलवर में दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर हादसा : अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई, हादसे में 6 लोग घायल, घायल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती

फोटो  : फाइल फोटो 

अलवर , 21 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

अलवर में दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया । हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार जयपुर के दादी का फाटक निवासी बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल (42) अपनी मां अल्का अग्रवाल (66), पत्नी बबीता अग्रवाल (38) और पुत्र सौम्य (9) और लक्ष्य (11) के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। परिवार मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे हरिद्वार से जयपुर लौट रहा था। एक्सप्रेस-वे पर अचानक एक पिकअप उनकी अर्टिगा कार के सामने आ गई।

जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन टक्कर के बार पिकअप व ट्रक वाले फरार हो गए।

बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल के बेटे लक्ष्य ने बताया कि उनके पापा सबसे ज्यादा चोटें आई हैं, वे काफी देर तक रोड पर तड़पते रहे। लेकिन पिकअप वाले मौके से भाग गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में उनको अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit