फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 21 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है।
उद्योग नगर थाना प्रभारी एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम मनफूल बंजारा (33) पुत्र हेमाराम बंजारा है। वह कच्ची बस्ती, हाउसिंग बोर्ड के पास बस डिपो का निवासी है। उसके पास से 7.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है और उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक मादक पदार्थ बेचने के इरादे से आया हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही बाइक सवार युवक ने अपनी बाइक घुमाने की कोशिश की।
संदिग्ध व्यवहार देखकर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास 7.30 ग्राम स्मैक मिली। शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी ने उदयपुरवाटी के युवक से स्मैक खरीदी थी। वह इसे शहर के अलग-अलग इलाकों में पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस अब मुख्य सप्लायर का पता लगाने में जुटी हुई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment