फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 22 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ी थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है । साथ ही ट्रैक्टर ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है ।
पुलिस के अनुसार, पुलिस चौकी निजामपुर, थाना खेतड़ी के सामने मेहाड़ा-खेतड़ी सड़क पर नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरा एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकवाया।
पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम रणवीर सिंह, निवासी ढाणी सोलंकी, तन मेहाड़ा जाटूवास बताया। जब उससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी बजरी के संबंध में रॉयल्टी या अनुज्ञा पत्र मांगा गया, तो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने अवैध खनन और चोरी के आरोप में बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर ड्राइवर रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment