IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद हत्या का मामला : आरोपी गिरफ्तार, अलवर पुलिस आरोपी को लेगी कस्टडी में, आरोपी डुप्लीकेट चाबी से घर में घुसा था

फोटो  : फाइल फोटो 

अलवर , 23 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक 22 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या करने के मामले में आरोपी राहुल मीणा को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। वह द्वारका इलाके के एक होटल में छुपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

युवती एक वरिष्ठ आयकर (IRS) अधिकारी की बेटी थी। पड़ोसियों के अनुसार, वह बेहद मेहनती और अनुशासित लड़की थी। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और उसे भरोसा था कि वह सिविल सेवक बनेगी। वह सोशल मीडिया से दूर रहती थी और शायद ही कभी घर से बाहर निकलती थी।

ऐसे दी वारदात को अंजाम :-

बुधवार सुबह करीब छह बजे पीड़िता के माता-पिता जिम जाने के लिए घर से निकले। घर में युवती अकेली थी। राहुल मीणा पहले से पास के आस्था कुंज पार्क में छिपकर इंतजार कर रहा था। जैसे ही माता-पिता निकले, वह घर में घुस गया।

पुलिस जांच के अनुसार, राहुल ने सो रही युवती पर लाठी से हमला किया जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। युवती ने जमकर विरोध किया। कमरे का बिखरा सामान और शरीर पर संघर्ष के निशान इसके गवाह हैं। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल चार्जर की केबल से उसका गला घोंट दिया। वारदात के बाद वह घर से कीमती सामान भी चुरा ले गया।

अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा (19) अलवर जिले के राजगढ़ में एक गांव का रहने वाला है। दिल्ली में IRS अफसर के नौकर था। हिसाब में गड़बड़ी होने पर उसे नौकरी से हटाया गया था। इसके बाद मार्च महीने में अपने गांव लौटा था।

आरोपी और उसके दोस्त को 21 अप्रैल को एक शादी में जाना था। दोनों रात को बाइक से शादी में गए थे। वहां दोस्त को कोई बहाना बनाकर आरोपी बाइक लेकर रात करीब 11 बजे दोस्त के घर आ गया। इसके बाद दोस्त की पत्नी से रेप किया।

एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचा था:-

आरोपी दोस्त की पत्नी से रेप के बाद बाइक से दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर पहुंचा। वहां एंबुलेंस को रुकवाया और उसमें बैठकर सीधे दिल्ली पहुंच गया। 22 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने के बाद टैक्सी से सीधे IRS अफसर के घर पहुंचा और उसकी बेटी से रेप के बाद मोबाइल की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी।

वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। फुटेज में देखा कि मीणा घर में दाखिल होते समय काले रंग की पैंट और पीली शर्ट पहने था। वारदात के बाद उसने कपड़े बदले और सफेद पैंट और उसी पीली शर्ट में कंधे पर बैग लटकाए बाहर जाते दिखाई दिया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit