फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 23 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र के पाटन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पाटन की पहाड़ियों में स्थित ढाकी राम बाबा की पवित्र भूमि पर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र की वनस्पति जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार पाटन की पहाड़ियों में स्थित ढाकी राम बाबा की पवित्र भूमि में धुँआ धुँआ देखा गया । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत सरपंच को दी । डोकन सरपंच बलराम गुर्जर ने तुरंत वन विभाग और पाटन पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं।
घटना के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट कारण मालूम नहीं चल पाया है, जिससे स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के सामने चुनौती बनी हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये की वन संपदा नष्ट हो चुकी है। इस आग का असर केवल वनस्पति तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीव भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment