फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता, 23 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है।
उधर चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं। ऐसे ही राज्य में कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई हैं।
एजेंटों को जबरदस्ती हटाने का आरोप :-
अब इस हमले को लेकर सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि कई मतदान केंद्रों में एजेंटों को जबरदस्ती हटा दिया गया और जब वह बूथ नंबर 24 पर जमीनी स्थिति का जायजा लेने गए, तो TMC कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन पर और उनकी टीम पर हमला किया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि हमले के दौरान थाने पर तैनात केंद्रीय बल मौजूद नहीं थे।
मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गये ।
बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि एक मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उनकी कार पर पत्थर फेंके गए।
अग्निमित्रा ने हीरापुर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है। बंगाल में कई अन्य जगहों पर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment