फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू , 24 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पिलानी कस्बे में राजगढ़-पिलानी नेशनल हाईवे 709 पर गुरुवार रात को डंपर और बोलेरो की टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके के साथ दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। जिससे तीन लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोड़ी से भरा डंपर राजगढ़ की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बोलेरो से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके के साथ दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे बोलेरो में सवार तीन लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और वे वाहन के भीतर ही जिंदा जल गए।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच युवकों को धधकती गाड़ी से बाहर निकाला, जो 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं। उन्हें तत्काल पिलानी के बिड़ला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें झुंझुनूं के BDK अस्पताल और फिर वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया है।
ये हुए घायल :-
पंकज (20), पुत्र रोहिताश भार्गव (मनदपुरा, हनुमानगढ़)
कमल (22), पुत्र रोहिताश भार्गव (मनदपुरा, हनुमानगढ़)
आनंद (20), पुत्र पृथ्वीराज भार्गव (मनदपुरा, हनुमानगढ़)
विकास (24), पुत्र ओमप्रकाश भार्गव (सिद्धमुख)
आशिष (20), पुत्र सतवीर कुमावत (हिसार)
थानाधिकारी रायसिंह सुथार ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि मृतकों के शरीर पूरी तरह कोयला बन चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। शवों को चूरू जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment