फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 24 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान विधानसभा को आज फिर बम से उड़ाने की सनसनीखेज धमकी मिली है। विधानसभा सचिवालय को मिले एक अज्ञात ईमेल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
ईमेल में स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी गई थी कि दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर में बड़ा धमाका किया जाएगा। इस इनपुट के मिलते ही विधानसभा के चप्पे-चप्पे पर कमांडो और बम निरोधक दस्ता (BDDS) तैनात कर दिया गया है।
धमकी मिलने के तुरंत बाद विधानसभा प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया।
विधानसभा के भीतर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। जो कर्मचारी ड्यूटी के लिए पहुँच रहे थे, उन्हें मुख्य गेट के बाहर ही रोक दिया गया है।
इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और आधुनिक उपकरणों के साथ बम निरोधक दस्ता विधानसभा के गार्डन, पार्किंग, गलियारों और कक्षों की तलाशी ले रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment