वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में ADM कार्यालय पर धरना प्रदर्शन : प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव करवाने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 24 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में शुक्रवार को पंचायत राज दिवस के अवसर पर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन राजस्थान राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के नीमकाथाना जिलाध्यक्ष बसंत कुमार यादव के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने किया गया।

धरना प्रदर्शन और आक्रोश रैली के बाद चुनाव करवाने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भगीरथ साख को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चुनाव करवाने की मांग की गई ।
Image
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष बसंत कुमार यादव ने बताया कि संविधान के 73वें और 74वें संशोधन की भावना का क्षरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब 5 वर्ष में चुनाव करवाना अनिवार्य है, उसके बादजूद करीब 2 वर्ष बीत जाने एक बावजूद चुनाव नहीं करवाए जा रहे है। ना ही तो देश में कोई आपातकाल लगा हुआ है और ना ही कोई अन्य कारण है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही चुनाव नहीं करवाए गए तो गांव गांव में आंदोलन किया जाएगा।
Image
कांग्रेस जिला अध्यक्ष जी एन घसिया ने कहा कि संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि हर पांच साल में चुनाव करवाए जाने चाहिए। लेकिन राज्य सरकार केंद्र के इशारे पर चुनावों को लगातार टाल रही है। जो अलोकतांत्रिक है।
Image
इस दौरान राजीव गांधी पंचायत राज संगठन प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार यादव, स्टेट कॉर्डिनेटर सुल्तान सिंह, खंडेला ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्ण यादव, एड प्रवीण जाखड़, राजपाल डोई, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामकुमार यादव, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष संयोग बावरिया, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव नरेश टेलर, युवा कांग्रेस नेता राकेश नटवाडिया, घासीलाल अग्रवाल, अवतार गुर्जर, बनवारी लाल सैनी, रामसिंह यादव, रमेश चंद्र सैनी, नवीन यादव, लालचंद यादव, हेतराम सैनी, अशोक कटारिया सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit