AAP के 7 सांसद भाजपा में होंगे शामिल : राघव चढ्ढा ने भाजपा अध्यक्ष से की मुलाकात, पंजाब सीएम बोले - वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैं

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 24 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद भाजपा में शामिल होंगे। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को ट्वीट कर किया है । राघव चड्ढा ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की है ।

इससे पहले चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा कि आज भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से ज़्यादा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं। 7 सांसदों ने उस डॉक्यूमेंट पर साइन किए हैं, जिसे राज्यसभा के चेयरमैन को सौंपा गया था। मैंने 2 और सांसदों के साथ, खुद साइन किए हुए डॉक्यूमेंट सौंपे हैं।

7 सांसद देशद्रोही :-

राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों के भाजपा में शामिल होने के ऐलान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जो सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैंउन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भाजपा ने पंजाब को धोखा दिया हैशरद पवार, शिवसेना (UBT), कांग्रेस की पार्टी के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा का पंजाब में कोई बेस नहीं है

भाजपा का ऑपरेशन लोटस:-

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती हैपंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है। ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है

संजय सिंह ने कहा कि आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गएइन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है

संजय सिंह ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगीआज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा हैप्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit