बसपा पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी : नीमकाथाना में बहुजन समाज पार्टी का समीक्षा और कैडर कैम्प आयोजित, युवाओं को मिलेगा मौका

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के हरजनपुरा स्थित अम्बेडकर सामुदायिक भवन में बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मौजी राम वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा, व कैडर कैम्प आयोजित किया गया । कैडर कैम्प में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बसपा जोन प्रभारी एडवोकेट अमर सिंह बंशीवाल ने बताया कि पार्टी में 50 प्रतिशत युवाओं को मौका मिलेगा। उन्हें बहुजन विचारधारा से अवगत कराकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तथा मेहनती कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विधानसभा के आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ता व सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। इसकी शुरुआत इस कार्यक्रम से की गई।

इस दौरान बनवारी लाल खंडेलवाल गोविंदपुरा, रामचंद्र सैनी छावनी को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई। मीटिंग में भंवर लाल दानोदिया, रामावतार मोखरिया, संत कुमार मेहलड़ा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit