राजस्थान में बारिश का येलो अलर्ट : प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा सक्रिय, मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 25 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, वहीं 8 शहरों में पारा 42 डिग्री से अधिक रहा। दिन का सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, इस सिस्टम के आने से पहले लोगों को 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव झेलनी पड़ेगी।

बारिश की संभावना :-

मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं नागौर और आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 30-40kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit