फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 26 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान म तेज गर्मी, उमस और हीटवेव से जूझ रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। शनिवार दोपहर बाद सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीकर, माउंट आबू, नागौर सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
इसी बीच अब मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 3 दिन के लिए 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को 16 शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, नागौर और फलौदी जिले शामिल है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment