नीमकाथाना में किन्नर लहूलुहान हालत में मिला : लकड़ी से प्राइवेट पार्ट डैमेज किया गया, सीकर रेफर किया गया , दो दोस्तों के साथ घूमने निकले थे

फोटो  : प्रतीकात्मक 

नीमकाथाना , 29 अप्रेल 2024

जिले के श्रीमाधोपुर के अरणिया गांव में एक किन्नर लहूलुहान हालत में मिला है। जहाँ राहगीर द्वारा देखि जाने पर किन्नर को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से गंभीर हालत में सीकर रेफर कर दिया गया। किन्नर का प्राइवेट पार्ट डैमेज मिला है। साथ ही एक लकड़ी भी मिली है।

नीमकाथाना पुलिस अधीक्षक प्रवीण ने बताया कि सोमवार सुबह किन्नर मुख्य सड़क के पास लहूलुहान हालत में मिला। लोगों की सूचना पर श्रीमाधोपुर थाने की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने किन्नर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन किन्नर की हालत बहुत अधिक खराब होने कारण उसे सीकर रेफर कर दिया गया हैं। हमारी एक टीम किन्नर के साथ गई है।

किन्नर के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। किन्नर जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके की रहने वाली हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इन लोगों के बीच में कोई विवाद हुआ। इसके बाद किन्नर के साथ मारपीट की। लकड़ी से प्राइवेट पार्ट डैमेज किया गया। किन्नर का उपचार पुलिस के लिए पहली प्राथमिकता है। इसलिए एक टीम सीकर लेकर गई है। वहीं, दूसरी टीम उन युवकों को सर्च कर रही है। जो पीड़िता के साथ आए थे।

श्रीमोधपुर निवासी मुकेश जाट ने बताया कि वह मुख्य सड़क से निकल रहा था। इसी दौरान उसकी नजर घायल किन्नर पर पड़ी। जब पास जाकर देखा तो किन्नर के शरीर से जगह-जगह से खून निकल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दीई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नर को 108 की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। किन्नर को लहूलुहान हालत में देख कर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit