विशेष रिपोर्ट : क्रोमोसोम Y सिकुड़ रहा है : पुरुषों के अंदर धीरे-धीरे ख़त्म हो रहा Y क्रोमोसोम, नए शोध ने चौंकाया , जानिए इंसानों का पूरा भविष्य अब ..!

फोटो  :फाइल फोटो 

दिल्ली , 28 अगस्त 2024

क्या आने वाले समय में लड़के पैदा होने बंद हो जाएंगे ? सिर्फ लड़कियां ही जन्म लेंगी ? ये सवाल हम इसलिए पूछ रहे है क्योंकि एक रिपोर्ट में कुछ इसी तरह का खतरा जताया गया है, जिसमें कहा गया है कि पुरुषों के अंदर Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे कम हो रहा है। इस तरह से इंसानों का पूरा भविष्य खतरे में है।

हालांकि, Y गुणसूत्र के खत्म होने में लाखों साल लग सकते हैं। यदि इंसानों ने Y क्रोमोसोम के विकल्प के तौर पर एक नए जीन को नहीं विकसित किया और Y क्रोमोसोम का पतन जारी रहा तो धरती से इंसानों का जीवन खत्म हो जाएगा।

बता दे कि इंसानों और अन्य स्तनधारियों के बच्चों में Y क्रोमोसोम जीन्स से पुरुष लिंग का निर्धारण होता है। हाल ही में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट में पाया गया है कि Y क्रोमोसोम में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।

शोध में पाया गया है कि Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे कम हो रहा है और एक वक्त ऐसा आएगा जब यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इस शोध के नतीजों ने मनुष्यों के प्रजनन के भविष्य को लेकरकई  चिंताएं पैदा कर दी हैं और ऐसा संभव है कि एक वक्त ऐसा आएगा जब पूरी दुनिया में केवल और केवल लड़कियां ही पैदा होने लगेंगी।  ये खतरा तब तक बना रहेगा जब तक कि कोई नया सेक्स निर्धारण करने वाला जीन विकसित नहीं हो जाता है।

मेल क्रोमोसोम में गिरावट ने वैज्ञानिकों के बीच मानव जाति के अस्तित्व को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है। हालांकि, इसी बीच 'Proceedings of the National Academy of Sciences' में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में राहत भरी खबर भी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार चूहों की दो प्रजातियों में देखा गया कि उन्होंने अपना Y क्रोमोसोम खो दिया, फिर भी वो अपनी प्रजाति बचाने में सफल रहे हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दे कि अधिकांश स्तनधारियों में एक समान X और Y क्रोमोसोम स्ट्रक्चर होता है लेकिन पुरुषों और महिलाओं के बीच असमान जीन वितरण के कारण यह सिस्टम चुनौतियों से भरा है। 

अगर हम आकड़ो की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया के Platypuses स्तनधारी में पक्षियों की तरह ही पूरी तरह से अलग सेक्स क्रोमोसोम होते हैं, जिससे पता चलता है कि स्तनपायी X और Y क्रोमोसोम कभी सामान्य क्रोमोसोम थे।  166 मिलियन साल पहले जहां Y क्रोमोसोम 900 था, वहीं अब यह घटकर केवल 55 रह गया है। वैज्ञानिको का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो इस हिसाब से अगले 11 मिलियन सालों में Y क्रोमोसोम पूरी तरह से गायब हो सकता है।

हालंकि वैज्ञानिक इस दिशा में रिसर्च कर रहे है । लेकिन यह भी चिंता का विषय है कि ऐसा क्यों हो रहा है ?

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit