वियना आतंकी हमले पर भड़कीं अभिनेत्री कंगना रणौत

सेलिब्रेटी डेस्क-

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में दिल देहला देने वाली घटना समाने आई है। यहीं पर आतंकी हमला हुआ है जिसमें तीन लोगों के मरने और 15 लोगों के घायल होने की खबर है। यह आतंकी हमला साल 2008 में मुंबई में हुए हमले की याद दिलाता है। वहीं वियना आतंकी हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। कई फिल्मी सितारों ने भी इस घटना की आलोचना की है।


अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी वियना आंतकी हमले की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया के इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर खुलकर अपनी राय देने के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्होंने वियना आंतकी हमले पर कहा कि कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद यूरोप को ही कब्रिस्तान बना रहा है।


कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जब दिल्ली जल रही थी, बंगलूरू राख में तब्दील हो रहा था, तब यूरोप ने एक भी शब्द नहीं कहा था, बल्कि अपना धर्मनिरपेक्ष रुख अख्तियार किया था। और अब कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद यूरोप को ही कब्रिस्तान बना रहा है। लोग जानते हैं कि आपको अपनी उदासीनता की कीमत चुकानी होगी। क्या आप चुका सकते हैं?'

Related News

Leave a Comment

Submit