पेरिस ओलिंपिक में भारत को मिला पहला मेडल : भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता, शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला

फोटो  :फाइल फोटो 

पेरिस , 28 जुलाई 2024

भारत की पहली महिला शूटर जो भारत के लिए ओलंपिक में मेडल लेकर आई है। मनु भाखर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक के बाद खेल छोड़ने का मन बना चुकी मनु भाखर ने इतिहास रच दिया है।

उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने 221.7 पॉइंट्स हासिल किए।

2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit