पेरिस ओलिंपिक में भारत को दूसरा मेडल मिला : निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

फोटो  :फाइल फोटो 

पेरिस , 30 जुलाई 2024

निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार को भारत को दूसरा मेडल मिला। दोनों की जोड़ी ने कोरिया की टीम को 16-10 से हराया।

मनु भाकर ने 2 दिन पहले पहले (28 जुलाई) को 10 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में भी ब्रॉन्ज जीता था। इसके साथ ही वे एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बन गई हैं। पेरिस में चौथे दिन मंगलवार को भारतीय खिलाड़ी 5 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। फिलहाल, भारत-आयरलैंड हॉकी मैच जारी है। भारत 1-0 की बढ़त पर है।

मैडल मिलने के बाद निशानेबाज सरबजोत सिंह के पिता जितेंद्र सिंह, सहायक कोच गौरव सैनी और अन्य लोग हरियाणा के अंबाला में जश्न मनाते हुए दिखे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया:-

भारत को दूसरा मैडल मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा , "शूटिंग के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वो एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।"

 

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

 

Related News

Leave a Comment

Submit