भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया : ओलिंपिक हॉकी के इतिहास में भारत ने 52 साल बाद ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया, मनु भाकर हैट्रिक बनाने को

फोटो  :फाइल फोटो 

पेरिस , 02 अगस्त 2024

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया है। ओलिंपिक हॉकी के इतिहास में भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया पर आखिरी जीत 1972 में मिली थी।

सभी ग्रुप मैच पूरे होने के बाद यह तय हो जाएगा कि इंडिया क्वार्टर फाइनल में किस टीम से भिड़ेगी। टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए। वही एक गोल अभिषेक ने किया।

अब तक पेरिस ओलम्पिक में दो मैडल अपने नाम कर चुकी स्टार शूटर मनु भाकर ने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। साथ ही तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज की भारतीय टीम मिक्स्ड कैटेगरी के सेमीफाइनल फाइनल में पहुंच गई है। इस कैटेगरी में भारतीय टीम पहली बार ओलिंपिक गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit