लाइव : पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से हुई बाहर: अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित, 50 kg से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा मिला, अब अपील भी नहीं कर सकते

फोटो  :फाइल फोटो 

पेरिस , 07 अगस्त 2024

भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा - यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है: ।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

 

Related News

Leave a Comment

Submit