वीडियो न्यूज़ : पेरिस ओलम्पिक में भारत को मिला पहला सिल्वर मैडल : जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज ने सिल्वर जीता, 2 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय

फोटो  :फाइल फोटो 

पेरिस , 09 अगस्त 2024

भारत को पेरिस ओलम्पिक में पहला सिल्वर मैडल मिला है । नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दियाया है। 26 साल के नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका और दूसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे ही प्लेयर बने। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीता। नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। अरशद के 2 थ्रो 90 मीटर से ज्यादा के रहे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर दूर भाला फेंक कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा - प्रतियोगिता शानदार थी। हर खिलाड़ी का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। टोक्यो, बुडापेस्ट, एशियाई खेलों का अपना दिन था... मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है...हमारा राष्ट्रगान आज भले ही नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में कहीं और जरूर बजाया जाएगा।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit