भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया : विराट कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे

 फोटो : फाइल फोटो 

ऑकलैंड, 04 नवंबर 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क 

भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा और गिल के साथ शतकीय साझेदारी की।

विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे 8741 रन बना लिए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 8720 रन को पीछे छोड़ दिया।

बारिश के कारण बाधित मैच में 32 ओवर में मिले 143 रन के लक्ष्य को भारत ने आसानी से 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

मैच में विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा, शुभमन गिल ने 56 गेंदों पर 37 रन बनाए, न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई थी

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit