भारत ने जीता अंडर-19 एशिया क्रिकेट कप : आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, मोहित ने आखिरी बॉल पर चौके से जीत दिलाई; नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

 फोटो : फाइल फोटो 

अल अमीरात , 14 नवंबर 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क 

ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ACC पुरुष U-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया । मोहित ने आखिरी बॉल पर चौके से भारत को जीत दिलाई।

338 रन जैसे टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। पाकिस्तान को खिताब बचाने के लिए 51 बॉल पर सिर्फ 2 विकेट चाहिए थे, लेकिन तभी मोहित उल्वा ने ऐसी पारी खेली, जिसने मैच का नतीजा बदल दिया।

पाकिस्तान ने की पहले बल्लेबाजी :-

मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाने में कामयाब रही। पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में उस्मान खान ने 107 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने इस टारगेट को आखिर गेंद पर एक विकेट रहते हासिल किया।

भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए मनल चौहान और मोहित उल्वा इस मैच के हीरो रहे। आखिरी गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए मोहित ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। आखिरी ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट था। आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। मोहित ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाकर भारत को चैंपियन बना दिया।

नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब:-

अल अमीरात में इस जीत के साथ भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग के 58 रन बनाए। इसके बाद मोहित ने मानल चौहान के साथ 57 रन की साझेदारी कर उम्मीद जगाई। मानल के आउट होने के बाद चिगुरुपति वेंकट के साथ मोहित ने आखिरी विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को जीत दिला दी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit