फोटो : फाइल फोटो
इस सीरीज में भारत ने दो और बड़े रिकॉर्ड बनाए। न्यूजीलैंड का अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला तोड़ा और 7 साल बाद उसे घरेलू सीरीज में हराया। वहीं, गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने पहली बार विदेशी जमीन पर वनडे सीरीज जीती।
209 रन ही बनाए :-
माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम महज 209 रन ही बना सकी थ। जवाब में एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था। ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी और सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी। कीवी टीम 187 रनों पर ढेर हो गई और इस तरह से भारत ने 22 रनों से पांचवां वनडे जीत लिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 3-1 से टीम इंडिया के नाम हुई।
अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज जीत के हीरो :-
भारत की इस जीत के हीरो अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज रहे । अर्शदीप ने 3 और सिराज ने 2 विकेट चटकाए। अर्शदीप ने अकेले ही न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त किया। उन्होंने विल यंग (22 रन), क्रिस्टियन (16 रन) और निक केली (24 रन) को आउट किया। वहीं सिराज ने फिन एलन (01) और टिम सीफर्ट (14 रन) को पवेलियन भेजा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment