रुझानों में सिक्किम में SKM और अरुणाचल में BJP आगे : अरुणाचल में भाजपा की 60 में से 43 पर बढ़त, 10 सीटें निर्विरोध जीत , सिक्किम में SKM की एकतरफा जीत

फोटो  :फाइल फोटो 

ईटानगर / गंगटोक , 02 जून 2024

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के मतों की गणना जारी है। जहाँ अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। वही सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को रुझानों में फिर से बहुमत मिल गया है।

बता दे कि अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। अरुणाचल में विधानसभा की 60 तो सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम की 32 सीटों में से 17 सीटों पर सिक्किम क्रांति पार्टी (SKM) काबिज है।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit