मोदी रविवार को तीसरी बार लेंगे शपथ : राष्ट्रपति ने मोदी को दिया नई सरकार बनाने का न्योता, मोदी ने कहा- 18वीं लोकसभा कुछ कर गुजरने वाली रहेगी

फोटो  :फाइल फोटो 

दिल्ली , 07 जून 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 09 जून, 2024 को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। आज शाम को नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल का नेता बनने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया

बता दे कि नरेंद्र मोदी को शुक्रवार सुबह NDA का संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए।

बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद थे। इसके बाद NDA ने दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा।

NDA के घटक दलों के समर्थन पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपे गए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने किया और इसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, सीएन मंजूनाथ, एन चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), संजय झा, एकनाथ शिंदे, एच.डी. कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अजीत पवार, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, जोयंत बसुमतारी, अतुल बोरा, इंद्र हंग सुब्बा, सुदेश महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी और रामदास अठावले शामिल थे।

बैठक के बाद मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर मिले। इसके बाद पीएम शाम को 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

इसके बाद मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे वाली लोकसभा है। आजादी के अमृत महोत्सव के बाद का यह पहला चुनाव है। यह वह 25 वर्ष है जो हमारे अमृत काल के 25 वर्ष है

मोदी ने कहा, NDA-1, NDA-2, NDA-3 यह एक निरंतरता है और हमारे संकल्पों को लेकर, सूशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को लेकर, देश के सामान्य जन के सपनों को पूरा करने के प्रयास के रूप में, इस निरंतरता को हम और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit