वीडियो लाइव : मंत्री पद को लेकर अजित पवार नाराज : मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ , बीजेपी अध्यक्ष नड्डा भी कैबिनेट में शामिल

फोटो  :फाइल फोटो 

दिल्ली , 09 जून 2024

नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । मोदी नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार और कॉर्पोरेट लोग भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी , राजकुमार हिरानी और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे।

मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

मोदी सरकार में मंत्री पद को लेकर अजित पवार नाराज हैं। पवार की नाराजगी पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमने अजित पवार को राज्यमंत्री पद का ऑफर दिया था, वे केंद्रीय मंत्री पद चाह रहे हैं। उन्हें सिर्फ राज्य मंत्री का पद मंजूर नहीं था।

S.No नाम मंत्री का प्रकार पार्टी
01 नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बीजेपी
02 राजनाथ सिंह कैबिनेट बीजेपी
03 अमित शाह कैबिनेट बीजेपी
04 जेपी नड्डा कैबिनेट बीजेपी
05 शिवराज सिंह कैबिनेट बीजेपी
06 एस जयशंकर कैबिनेट बीजेपी
07 निर्मला सीतारमण कैबिनेट बीजेपी
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       

 

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit