मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा : शाह , राजनाथ और गडकरी को रिपीट हुए मंत्रालय , शेखावत को पर्यटन और कला संस्कृति की जिम्मेदारी, खट्टर के पास उर्जा विभाग , देखे पूरी लिस्ट

फोटो  :फाइल फोटो 

दिल्ली , 10 जून 2024

केंद्र सरकार के मंत्रियों को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा।

गजेंद्र सिंह शेखावत का इस बार मंत्रालय बदल गया है। जलशक्ति की जगह उन्हें पर्यटन और कला संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई है। वही मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।

S.No नाम मंत्रालय
01 अमित शाह गृह - सहकारिता
02 राजनाथ सिंह रक्षा
03 नितिन गडकरी सडक - परिवहन
04 जेपी नड्डा स्वास्थ्य - रसायन - उर्वरक
05 शिवराज सिंह कृषि , किसान कल्याण और ग्रामीण विकास
06 निर्मला सीतारमण वित् - कोर्पोरेट
07 एस जयशंकर विदेश
08 मनोहर लाल आवास , शहरी मामले और उर्जा
09 HD कुमारस्वामी भारी उद्योग और इस्पात
10 पियूष गोयल कॉमर्स और इंस्ट्री
11 धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा
12 जीतनराम मांझी सूक्ष्म , लघु और माध्यम उद्योग
13 ललन सिंह पंचायत राज , पशुपालन और डेयरी
14 सर्बानंद सोनोवाल पोर्ट , शिपिंग और जलमार्ग
15 डॉ वीरेंद्र खटिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
16 राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन
17 प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता , खाध्य , PDS, नवीव और नवीकरनीय उर्जा
18 जुएल ओरांव आदिवासी मामले
19 गिरिराज सिंह कपडा
20 अश्वनी वैष्णव रेल , सुचना - प्रसारण और आईटी
21 ज्योतिरादित्य संचार , पूर्वोतर क्षेत्र विकास
22 भूपेन्द्र यादव पर्यावरण , वन , जलवायु परिवर्तन
23 गजेन्द्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन
24 अन्नपूर्ण देवी महिला एवं बल विकास
25 किरेन रिजीजू संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक
26 हरदीप सिंह पूरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
27 मनसुख मांडवीया श्रम रोजगार , युवा और खेल मामले
28 जी किशन रेड्डी कोयला और खनन
29 चिराग पासवान खाध्य प्रसंस्करण
30 सी आर पाटिल जल शक्ति

राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार )

S No नाम मंत्रालय
01 राव इन्द्रजीत योजना सांख्यकी
02 डॉ जितेन्द्र सिंह

विज्ञानं और प्रोधोगिकी

राज्य - प्रधानमंत्री कार्यालय , परमाणु उर्जा

03 अर्जुन राम मेघवाल

कानून और न्याय

राज्य - संसदीय कार्य

04 प्रताप राव् जाधव

आयुष

राज्य - स्वास्थ्य

05 जयन्त चौधरी कौशल विकास ,राज्य - शिक्षा

 

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit