असम में रुझानों में फिर भाजपा सरकार : बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त , कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही, गोगोई बोले -अंतिम नतीजों तक रुकना चाहिए

फोटो  : फाइल फोटो 

गुवाहाटी , 04 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

असम विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की काउंटिंग जारी है । रुझानो में असम की 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। वही कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं

असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि यह जनता का आशीर्वाद है। हम निश्चित रूप से असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। आज असम की जनता ने एक ऐतिहासिक जनादेश हमें दिया हैहम अभी इंतजार करेंगे

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। शुरुआती रूझानों में भाजपा आगे चल रही है

असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा कि हम देख रहे हैं कि एक विशेष विधानसभा में मतगणना बहुत धीमी चल रही है। हम यह बात अंदर कहकर आए हैंहमें अंतिम नतीजों तक रुकना चाहिए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit