फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के विजय सिंह गजराज उपप्रधान बन गए । उन्होंने भाजपा की चंदा देवी को 10 वोटों से हरा दिया । पाटन पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। पाटन में कांग्रेस की उर्मिला ने जीत दर्ज की ।
नीमकाथाना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के लिए हुए मतदान में विजय सिंह गजराज को 18 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी चंदा देवी को 8 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त घोषित किया गया। वहीं पाटन पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला ने 3 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 11 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 8 वोट प्राप्त हुए।
नीमकाथाना - पाटन में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद विधायक आवास पर जश्न का माहौल रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान विधायक सुरेश मोदी ने भी डीजे पर डांस कर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा और माला पहनाकर बधाई दी।
विधायक बेटे - डीएसपी में बहस :-
चुनाव के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब प्रत्याशी मतदान करने के लिए मतदान स्थल पर पहुंचे। इसी दौरान विधायक सुरेश मोदी के बेटे सुमित मोदी और डीएसपी सुशील मान के बीच बहस हो गई। इस घटनाक्रम के बाद मतदान स्थल पर हलचल देखने को मिली।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment