सीकर की सभी 16 पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव आज : 14 पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास बहुमत, फतेहपुर - धोद में भाजपा बड़ी पार्टी

 फोटो : फाइल फोटो 

सीकर, 28 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 
 
सीकर जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान के चुनाव होंगे। जिले की 16 पंचायत समितियों में से 14 पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास बहुमत है।
 
जिले के फतेहपुर और धोद में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं है, दोनों जगह भाजपा बड़ी पार्टी है। ऐसे में भाजपा दोनों जगह अपने उप प्रधान बनाने के प्रयास कर सकती है ।
 
इससे पहले एक दिन पहले हुए प्रधान चुनाव में फतेहपुर में कांग्रेस और धोद में निर्दलीय प्रधान जीते हैं। प्रधान चुनाव में 15 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उप प्रधान पद के चुनाव के लिए आज 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 1 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत समिति सदस्य वोटिंग करेंगे। वोटिंग खत्म होते ही तुरंत काउंटिंग होगी और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit