IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका : 64 विला खरीद मामले में जांच पर रोक लगाने से इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम इस मामले में दखल नहीं देंगे

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 28 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 
 
निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने और उससे कम कीमत पर 64 विला खरीदने के आरोपों से घिरे IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। शनिवार को जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने उनकी विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई की।
 
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि, कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करने और इसे अनावश्यक रूप से टालने से बचने का अनुरोध किया।
 
रोक लगाने की थी मांग :-

सुनवाई के दौरान शिखर अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि बिना सुनवाई का पर्याप्त अवसर दिए उनके खिलाफ जांच की अनुमति दी गई। उन्होंने दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी की।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट में अंतरिम राहत के लिए आवेदन करने की छूट दी है।

बता दे कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 19 नवंबर को राज्य सरकार और ACB को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब इस मामले में अगली अहम सुनवाई 18 दिसंबर को प्रस्तावित है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit