उदयपुरवाटी में निर्दलीय सुमन सैनी उप प्रधान बनीं : सुमन सैनी ने कांग्रेस के जेपी गुर्जर को 5 वोट से हराया, कल कांग्रेस के फूलचंद सैनी निर्विरोध बने थे प्रधान

 फोटो : फाइल फोटो 

उदयपुरवाटी, 28 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 
 
उदयपुरवाटी पंचायत समिति में शनिवार को उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय सुमन सैनी ने कांग्रेस के जेपी गुर्जर को 5 वोट से हरा कर जीत हासिल की है।
 
उदयपुरवाटी पंचायत समिति में एक दिन पहले ही कांग्रेस के फूलचंद सैनी निर्विरोध प्रधान बने थे। जबकि आज कांग्रेस के जेपी गुर्जर 5 वोट से हार का सामना करना पड़ा।
 
बता दे कि उदयपुरवाटी पंचायत समिति के 17 मेसे 12 कांग्रेस, 2 बीजेपी, 2 बसपा और एक निर्दलीय मेंबर जीते हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के फूलचंद सैनी निर्विरोध प्रधान बने थे। शनिवार को कांग्रेस ने बसपा से जीत कर आये जेपी गुर्जर को सिंबल दे दिया।
 
कांग्रेस के सिंबल से जीत कर आई सुमन सैनी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस के लोगों ने सिंबल के उम्मीदवार को वोट देने के बजाय निर्दलीय सुमन सैनी के पक्ष में वोट डाल दिये। इस प्रकार सुमन को 11 और जे पी गुर्जर को 6 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी व एसडीओ तानिया रिनवा ने सुमन को जीत का प्रमाण पत्र भेंट किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit