उत्तम चौधरी NSUI के एडहॉक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त : AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए, लंबे समय था पद खाली

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 28 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

राजस्थान में लंबे समय से नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार अब खत्म हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद उत्तम चौधरी को राजस्थान NSUI का एडहॉक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को नियुक्ति आदेश जारी किए।

राजस्थान के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, नागालैंड, पंजाब और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्य इकाइयों में एडहॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), यूपी सेंट्रल और यूपी वेस्ट के लिए भी नियुक्तियां की गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

लंबे समय था पद खाली :-

विनोद जाखड़ के नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से राजस्थान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था ।

उत्तम चौधरी के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रदेशभर में संगठन को सक्रिय करने और छात्र राजनीति में NSUI की भागीदारी को मजबूत करने की होगी। साथ ही छात्र नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी उत्तम चौधरी पर रहेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उत्तम चौधरी ने बताया कि अब NSUI की गतिविधियों को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों तक विस्तार देने पर फोकस रहेगा। छात्रसंघ चुनावों की बहाली, विद्यार्थियों की समस्याएं, फीस, प्रवेश, परीक्षा और परिणाम जैसे मुद्दों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाना अहम चुनौती होगी। इसके साथ ही जिला और कॉलेज स्तर पर संगठन की टीमों को मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

लंबे समय से सक्रिय:-

बता दे कि उत्तम चौधरी राजस्थान की छात्र राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। NSUI में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे NSUI के राष्ट्रीय समन्वयक रह चुके हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2019-20 में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में भी उन्होंने चुनावी मैदान में उतरकर छात्र राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit