वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में विधायक बेटे और डीएसपी के बीच बहस : विधायक बेटे और डीएसपी के बीच हुई जमकर हुई तू - तू मै - मैं, देखिए वीडियो

 फोटो : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 28 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब 
 
नीमकाथाना में पंचायत समिति के उप प्रधान चुनाव के मतदान के दौरान नीमकाथाना विधायक बेटे और डीएसपी के बीच बहस हो गई। दोनों में जमकर तू तू मै मैं हो गई।

इस दौरान समर्थकों और पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया। घटनाक्रम करीब 10 से 15 मिनट चला। समर्थकों और पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ ।

बता दे कि नीमकाथाना पंचायत समिति में उप प्रधान पद के लिए कांग्रेस के विजय सिंह और भाजपा की चंदा देवी के बीच मुकाबला है। अब 27 में से 24 सदस्यों ने मतदान कर दिया है।

मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले कल प्रधान पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की ममता सैनी विजयी रही और कांग्रेस की बागी गीता देवी चुनाव हार गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit