उप प्रधान चुनाव के दौरान हुआ बवाल : कांग्रेस के सदस्यों को मतदान करने से रोके जाने के आरोप के बाद समर्थकों में आक्रोश, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

 फोटो : फाइल फोटो 

झालावाड़, 28 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

जिले की पिड़ावा पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान को लेकर पुलिस और समर्थक आमने-सामने आ गए। कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों को मतदान करने से रोके जाने के आरोप के बाद समर्थकों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मतदान केंद्र के बाहर हंगामा शुरू हो गया।

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने वहां लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और अंदर घुसने का प्रयास किया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।

घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ने का प्रयास किया। उप प्रधान चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक तनाव की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। एएसपी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। दो बसों में पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया था। इसके चलते मतदान केंद्र के आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

कांग्रेस समर्थक मतदान के लिए अड़े :-

कांग्रेस समर्थकों का आरोप था कि उनके पंचायत समिति सदस्यों को मतदान करने से रोका जा रहा है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। प्रत्याशियों ने भी पुलिस प्रशासन के सामने अपनी बात रखते हुए मांग की थी कि पहले पंचायत समिति सदस्यों को मतदान करने दिया जाए। इसके बाद उनसे पूछताछ की जा सकती है। हालांकि, मतदान को लेकर पैदा हुआ गतिरोध दूर नहीं हो सका और विरोध कर रहे समर्थकों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit