फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनूं, 23 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारत सरकार की State Public Health Observer Team (SPOT) के जिले में भ्रमण के दौरान टीम के सदस्य डॉ. विनायक एवं डॉ. रजत ने सोमवार को जिले के तीन प्रमुख चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने बीडीके अस्पताल झुंझुनूं, उप जिला अस्पताल चिड़ावा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बगड़ पहुंचकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने चिकित्सा संस्थानों में रिकॉर्ड संधारण, रोग निगरानी प्रणाली, IHIP पोर्टल पर रिपोर्टिंग, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (VPD) सर्विलांस, फायर सेफ्टी, ऑक्सीजन व्यवस्था, AMR नियंत्रण तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
टीम ने रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ARV एवं ARS की उपलब्धता, सर्पदंश उपचार के लिए ASV स्टॉक, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, संबंधित रजिस्टर एवं IEC गतिविधियों की स्थिति भी देखी।
SPOT टीम के भ्रमण को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही बीडीके अस्पताल और एस डी एच चिड़ावा के दोनों प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों एवं सीएचसी बगड़ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। संस्थानों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने, संबंधित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ कुलदीप फौजदार भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा को सेवाओं का फीडबैक दिया।
बता दे है कि SPOT टीम के निरीक्षण एवं मूल्यांकन के आधार पर जिले का Composite District Performance Score तैयार किया जाना है। ऐसे में इस भ्रमण को जिले की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, निगरानी व्यवस्था एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment