फोटो : फाइल फोटो
पूर्व विधायक बलजीत यादव को रोहतक सिविल कोर्ट ने सोमवार को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बलजीत यादव पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बलजीत यादव बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है ।
तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने ये सजा सुनाई है । कोर्ट ने कहा कि बलजीत यादव ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से शिकायतकर्ता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं। शिकायतकर्ता एक सम्मानित राजनेता होने के साथ योगी, नाथ संप्रदाय के उपाध्यक्ष और बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के वीसी हैं।
7 मार्च 2021 को एक प्रेस कॉन्सफ्रेस के दौरान बलजीत यादव ने तत्कालीन सांसद महंत बालकनाथ के बारे में कहा था कि उन्हें भोग विलास की आदत है। वह महिलाओं के बर्थडे में नजर आते हैं, लेकिन किसी गरीब और आम लोगों के बर्थडे में नहीं।
यादव ने कहा था कि वो दूसरे राम रहीम हैं। बालकनाथ अगर संत होते तो फाइव स्टार होटलों में नहीं ठहरते, बल्कि एक कुटिया में निवास करते। वह 12 लाख की घड़ी पहनते हैं। 2 लाख के जूते पहनते हैं। 35 हजार रुपए मीटर की धोती बांधते हैं। यही नहीं दो करोड़ की गाड़ी में चलते हैं। खुद के रहने के लिए 50 करोड़ का मठ में मकान बना रहे हैं। कभी महिलाओं को गुलदस्ते देते हैं। कभी स्वागत में गले लगते हैं। क्या ये साधु के लक्ष्ण हैं?
शिकायतकर्ता और उनके वकील ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त सजा देने की मांग की और किसी भी तरह की रियायत का विरोध किया।
Leave a Comment