भरतपुर में तीन गाड़ियों की भीषण भिड़ंत : हादसे में एक दर्जन लोग घायल, एक परिवार बालाजी के दर्शन के लिए निकला था

 फोटो : फाइल फोटो 

भरतपुर, 24 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  

भरतपुर के गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र में बर पीपर मोड़ पर तीन गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है ।  हादसे में सभी घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, ओवरटेक के दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में शामिल दो परिवार बालाजी और एक महात्मा के दर्शन करने जा रहे थे। एक परिवार बालाजी के दर्शन के लिए निकला था, जबकि दूसरा परिवार सरेंधी के पास महात्मा के दर्शन करने जा रहा था।

तीसरी गाड़ी में सवार लोग भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit