फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 04 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है । हाल ही में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए है । जहां वोटों की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई है।
इसके साथ ही पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज वोटों की गिनती हो रही है।
बता दे कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों में से 293 पर वोटों की गिनती हो रही है, फाल्टा में 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी। पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं, इसके बाद 8:30 बजे ईवीएम खुलेंगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment