रुझानों में तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा : एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर एक पार्टी, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पीछे, केरलम में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बढ़त की ओर

फोटो  : फाइल फोटो 

चेन्नईतिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी, 04 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के वोटो की गिनती जारी है तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर एक के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 109 पर आगे चल रही है।

वही सत्ताधारी DMK महज 39 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। वह, तीसरे नंबर है। अभी तक के मिले रुझानो के मुताबित, AIADMK 63 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पीछे :-

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अभी कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के ट्रेंड्स के मुताबिक, नई बनी तमिलागा वेट्री कज़गम (TVK) के वीएस बाबू इस सीट से 2529 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से आगे चल रहे हैं।

केरल विधानसभा चुनाव :-

केरलम में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। UDF को 93 सीटों पर बढ़त मिल गई है। बढ़त के बाद कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइज़ेशन) के.सी. वेणुगोपाल और पार्टी लीडर रमेश चेन्निथला तिरुवनंतपुरम में पार्टी ऑफिस में गले मिलते हुए।

पुडुचेरी में बीजेपी सरकार:-

पुडुचेरी विधानसभा की कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit