हिंदुस्तान एक्सक्लूसिव : आज मिल जायेगा राजस्थान को 14वां सीएम : भजनलाल पहले सीएम होंगे जो अपने जन्मदिन पर लेंगे शपथ, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा मंत्रिमंडल सदस्य के रूप में लेंगे शपथ, पीएम मोदी सहित रहेंगे दिग्गज मौजूद

फोटो  : फाइल फोटो

जयपुर , 15 दिसम्बर

भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ आज लेंगे ।  राजस्थान को भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आज 14वां सीएम ​मिल जाएगा। इसके साथ ही उनके साथ  दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा मंत्रिमंडल सदस्य के रूप में शपथ लेंगे । भारतीय संविधान में डिप्टी सीएम पद का कोई उल्लेख नही है । जानकारी के अनुसार अल्बर्ट हॉल पर दोपहर 12.15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे ।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा , नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद जोशी, अश्चिनी वैष्णव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री - उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे ।

भजनलाल पहले मुख्यमंत्री होंगे जो अपने जन्मदिन (15 दिसंबर) पर शपथ लेंगे। उनका जन्म 15 दिसम्बर 1967 को भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अटारी गाँव में हुआ है ।  वे शुरू से ही अखिल भारतीय परिषद से जुड़े रहे है ।  1990 में कश्मीर मार्च का हिस्सा भी रहे है ।

वही 1992 में वे राम जन्म भूमि आन्दोलन में जेल भी गये ।  भजनलाल 27 की उम्र में पहली बार सरपंच बने ।  इसके साथ ही तीन बार वे भररपुर भाजपा युवा मौर्चा के जिलाध्यक्ष रहे ।  उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का जिम्मा भी संभाला है । वे तीन प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठन महामंत्री रह चुके है ।  वे वर्तमान में जयपुर जिले की सांगानेर सीट से जीतकर विधायक बने है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान  और उनके परिवार के डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit