अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से मिली छुट्टी : अब घर पर ही चलेगा इलाज, पहले से है सुधार, सांस की दिक्कत के कारण 2 दिन पहले भर्ती हुए थे

फोटो  : फाइल फोटो 

मुंबई , 12 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आज ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनका परिवार उन्हें अपने घर ले गया। डॉक्टर के मुताबित, उनके परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा।

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद परिवार ने प्राइवेसी की अपील करते हुए आधिकारिक बयान में कहा, धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर आराम करेंगे। हम मीडिया और लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और इस समय उनकी तथा परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम सभी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने धर्मेंद्र जी की अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र के लिए दुआ की। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आप सभी से बहुत प्यार करते हैं।

बता दे कि धर्मेंद्र 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit