रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना : पुलिस का बड़ा एक्शन, राजस्थान से 6 नए आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा

फोटो  : फाइल फोटो 

मुंबई , 16 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) और क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

राजस्थान से पकड़े गए 6 आरोपी:-

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, फायरिंग के सिलसिले में 6 नए आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित प्लान के तहत किया गया था, जिसमें पुणे से लेकर मुंबई तक का पूरा नेटवर्क शामिल था।

25 तक पुलिस रिमांड :-

पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ कोर्ट ने 6 आरोपियों को 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit