वीडियो न्यूज़ : सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए संपन्न : एग्जिट पोल परभजनलाल की प्रतिक्रिया, बोले चार जून को बहुमत के साथ भाजपा आ रही, मेघवाल राजस्थान में सीट की संख्या नही बताए

फोटो  :फाइल फोटो 

जयपुर , 01 जून 2024

शनिवार को सातवे चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए । अब 4 जून को मतगणना होगी । मतगणना से पहले शनिवार शाम 6 से एक्जिट पोल ने सरकार बना दी । एक्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत दिखाने पर जहाँ बीजेपी नेता गदगद नजर आ रहे है तो साथ ही बड़े बड़े दावे भी कर रहे है ।

एग्जिट पोल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि .देश की जनता जानती है कि मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं, विश्वास के साथ मैं कह सकता हूं, जो नारा हमने दिया 400 पार। चार जून को बहुमत के साथ भाजपा आ रही है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का मन जो पक्का किया था उसके अनुरूप ही एग्जिट पोल आ रहे हैं। राजस्थान में बीजेपी को कितनी सीट मिलेंगी इसके जवाब में कहा कि सीटे अच्छी आ रही हैं ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit