वीडियो न्यूज़ : मोदी बोले - NDA तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा : NDA को बहुमत मिलने पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया , चन्द्र बाबु नायडू और नितीश कुमार का किया जिक्र

फोटो  :फाइल फोटो 

दिल्ली , 04 जून 2024

लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आपके इस प्यार, इस आशीर्वाद के लिए मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं। इस पावन दिन NDA की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्धन के बहुत आभारी हैं। देश में भाजपा पर, NDA पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है।"

पीएम मोदी ने कहा, "चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है।  चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।"

पीएम मोदी ने चन्द्र बाबु नायडू और नितीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू के नेतृत्व में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है।

वही आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि "NDA सरकार की प्रतिबद्धता हमेशा से समाज के हर क्षेत्र और वर्ग के विकास की रही है। बीते 10 वर्षों में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जिसमें बड़ी संख्या SC, ST, OBC की रही है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा न हो जाए।"

ओडिशा  के विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि "भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है।"

मोदी ने कहा कि "अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप 2 कदम चलेंगे तो मोदी 4 कदम चलेगा। हम भारतीय मिलकर चलेंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे। तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है।"

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit