फोटो : आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ता
नीमकाथाना , 16 मार्च 2024
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के एन वक्त पहले भजनलाल सरकार ने राजनीतिक नियुक्तयाँ की, जिनमें नीमकाथाना से पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर को सैनिक कल्याण सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
बाजोर को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़ कर जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भी आभार जताया।
बता दें कि पूर्व नीमकाथाना के विधायक प्रेम सिंह बाजोर को इस बार तीसरी बार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी प्रेम सिंह बाजोर दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment