शेष आरोपियों की गिरप्तारी की मांग : चीपलाटा वीडीओ ललित कुमार की बहन को मिली अनुकंपा नौकरी, अजीतगढ़ पंचायत समिति में कनिष्ठ सहायक के पद पर लगाया

फोटो :फाइल फोटो  

नीमकाथाना , 16 मार्च  2024

जिले चीपलाटा ग्राम के विकास अधिकारी ललित कुमार के  सुसाइड मामले में मृतक की बड़ी बहन पूजा को राज्य सरकार ने अनुकंपा पर नौकरी दी हैं। मृतक की बड़ी बहन पूजा को अजीतगढ़ पंचायत समिति में कनिष्ठ सहायक पद पर लगाया गया हैं।

बता दे कि मृतक ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार द्वारा सरपंच और पूर्व सरपंच के दबाव के कारण सुसाइड कर लिया था। जिस कारण ग्राम विकास अधिकारी संघ और सरपंच संघ ने आंदोलन कर चेतावनी दी थी। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए मृतक के परिजन को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी दी जाए। मृतक की बहन पूजा को अस्थाई कनिष्ठ सहायक पर चयन किया और अजीतगढ़ पंचायत समिति आवंटन की गई।

संवैधानिक विचार मंच के संस्थापक गिगराज जोडली ने बताया कि आत्महत्या में शामिल बाकी आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है अगर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit