फोटो : फाइल फोटो
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को विस्फोटक पारी खेलते हुए 28 बॉल पर शतक और 52 बॉल में दोहरा शतक लगाया। वैभव ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ पुरुषों के लिस्ट A क्रिकेट में यह सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाया।
दोहा में ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के दौरान, वैभव सूर्यवंशी ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ इंडिया A की ओर से खेलते हुए यह रिकार्ड बनाया। वैभव 53 बॉल पर 204 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।
वैभव ने इस दौरान लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ 150 रन बनाने का अपना ही रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
वैभव की इस पारी की बदौलत इंडिया ए ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 250 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 3 विकेट पर चेज किया।
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट 249 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment